शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स में खरीद करें : एसएमसी ग्लोबल

एसएमसी ग्लोबल ने अपोलो टायर्स के शेयर के लिए 147-148 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 158-162 का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (सटॉप लॉस) 142 रुपये रखा है।
बीएसई में शुक्रवार 12 फरवरी को अपोलो टायर के शेयर 148.05 रुपये पर बंद हुए। 20 जनवरी 2016 को यह शेयर 127.05 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 5 अगस्त 2015 में इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 223.40 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिन का Exponential Moving Average (EMA) वर्तमान में 167.78 रुपये पर चल रहा है। अपने उच्च स्तर से भारी गिरावट के बाद, यह शेयर इसके 200 ईएमए के करीब के स्तर पर नये सिरे से खरीदारी के कारण तेजी से संभला जो इसमें मजबूती का संकेत है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में छोटे-मझोले शेयरों में तेज गिरावट आयी थी, लेकिन यह साप्ताहिक आधार पर सकारात्मक नोट पर बंद हुआ है, जो दर्शाता है कि इसमें एक बार फिर उच्च स्तर पर जाने की संभावना है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख