शेयर मंथन में खोजें

बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 438 अंक चढ़ा

पिछले हफ्ते भारी गिरावट झेलने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 15 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 22,986.12 की तुलना में आज 23,223.43 पर खुला। शुरुआती कारोबार करीब 10 बजे सेंसेक्स 438.57 अंक (1.91%) की तेजी के साथ 23,424.69 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 139.90 अंक (2.00%) की मजबूती के साथ 7,120.5 पर है।

छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 2.69% और बीएसई स्मॉल कैप में 2.90% की बढ़त है। वहीं निफ्टी
मिडकैप 100 में 3.05% और निफ्टी स्मॉल 100 में 3.25% की मजबूती है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 10.17%, अदाणी पोर्ट्स में 5.99%, एसबीआई में 4.13%, ऐक्सिस बैंक 3.89%, ल्युपिन में 3.76%, कोल
इंडिया में 3.34% की मजबूती है। दूसरी ओर बीएचईएल में 1.00% और भारती एयरटेल में 0.48% की मामूली कमजोरी है। जबकि सिप्ला 0.81%,
एनटीपीसी 0.77%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.74% और एचडीएफसी में 0.56% की हल्की मजबूती के साथ सपाट चल रहे है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज
शेयरों में से 49 शेयर हरे निशान पर हैं जबकि सिर्फ 1 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख