शेयर मंथन में खोजें

बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 39 अंक नीचे

खराब वैश्विक संकेतों की वजह से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,649.22 अंक की तुलना में आज 23,640.32 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.17 बजे सेंसेक्स 39.47 अंक (0.17%) की कमजोरी के साथ 23,609.75 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 16.35 अंक (0.23%) गिर कर 7,175.40 पर है।

छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुझान है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.02% की मामूली कमजोरी है। दूसरी ओर बीएसई स्मॉल कैप में 0.13% की मजबूती देखी जा रही है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.09% की गिरावट है, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.09% की तेजी है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 1.72%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.53%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.29%, बजाज ऑटो में 1.02%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.92%, भारती एयरटेल में 0.89% की मजबूती है। दूसरी ओर एचडीएफसी में 1.90%, मारुति में 1.64%, अदाणी पोर्ट्स में 1.41%, कोल इंडिया में 1.36%, ल्यूपिन में 1.33% और ऐक्सिस बैंक में 1.04% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर हैं जबकि 27 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख