शेयर मंथन में खोजें

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 59.93 अंक चढ़ा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के साथ कारोबार देखने को मिला।

कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी दिखी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 59.93 अंक (0.25%) चढ़ कर 23,709.15 अंक पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 23,774.48 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 23,508.36 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 19.00 अंक (0.26%) की बढ़त के साथ 7,210.75 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,226.85 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,145.95 का रहा।

छोटे-मॅंझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.12% की कमजोरी रही। वहीं बीएसई स्मॉल कैप में 0.16% की तेजी आयी। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.01% की मामूली कमजोरी रही जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.59% की बढ़त दिखी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 3.20%, हीरो मोटोकॉर्प में 3.20%, एशियन पेंट्स में 2.17%, बजाज ऑटो में 2.14%, एनटीपीसी में 1.84% और भारती एयरटेल में 1.59% की बढ़त दिखी। दूसरी ओर मारुति में 2.02%, बीएचईएल में 1.83%, कोल इंडिया में 1.50%, ऐक्सिस बैंक में 1.37%, डॉ रेड्डीज में 1.06% और एचडीएफसी में 0.87% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर रहे और 23 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख