शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार मिले-जुले, नैस्डैक (Nasdaq) में 0.38% की तेजी

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला जुला रुख रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21.44 अंक (0.13%) की गिर कर 16,391.99 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 0.05 अंक (0.00%) की मामूली कमजोरी आयी और यह 1,917.78 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 16.89 अंक (0.38%) तेजी दिखी और यह 4,504.43 पर बंद हुआ। नैस्डैक का यह जुलाई के बाद सबसे मजबूत सप्ताह रहा है। एसऐंडपी 500 में इस वर्ष 6.2 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन के नेतृत्व में मंदी की आशंका से बाजार में दबाव बना हुआ है। अमेरिका में कच्चे तेल की आपूर्ति की चिंताओं की वजह से कच्चे तेल के भाव में 4% गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 29.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल में गिरावट के कारण ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में भी 0.4% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन 20 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख