शेयर मंथन में खोजें

शानदार सप्ताह के अंतिम दिन अमेरिकी बाजार चढ़ा, डॉव जोंस 44.93 अंक ऊपर

फेडरल रिजर्व ने शुक्रवार को कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि “आने वाले महीनों” में बढ़ाना उप्युक्त रहेगा, जिसके बाद कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल समाप्त हुआ कारोबारी सप्ताह अमेरिकी बाजार के लिए मार्च महीने के बाद से सबसे बेहतर रहा है। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में जल्द ही वृद्धि किये जाने वाले फैसले के बावजूद इस सप्ताह में एसऐंडपी 500 2.3%, डॉव जोंस 2.1% और नैस्डैक कंपोजिट 3.4% ऊपर चढ़ा। इसके अलावा 2016 में अब तक एसऐंडपी 500 में 2.7% की बढ़त हुई है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 44.93 अंक (0.25%) की बढ़त के साथ 17,873.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 31.74 अंक (0.65%) की बढ़त दिखी और यह 4,933.51 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 8.96 अंक (0.43%) की मजबूती आयी और यह 2,099.06 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 560 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों का यह आंकड़ा औसतन 710 करोड़ शेयरों का रहा है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.30% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख