शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर के लिए 70-71 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 77-79 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 67 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 27 मई 2016 को जेएसडब्लू एनर्जी का शेयर 71.70 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 59.00 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 01 जून 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 114.30 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 76.37 रुपये पर चल रहा है। भारी गिरावट के बाद कंपनी के शेयर ने 60 के स्तर का नया खरीदने का आधार बनाया और तेजी से वापसी की। पिछले सप्ताह यह शेयर 6% तक ऊपर चढ़ा था जो दर्शाता है की आने वाले समय में भी तेजी बनी रहेगी। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख