शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, डॉव जोंस 24.86 अंक मजबूत

टेकनोलॉजी शेयरों में हुई मजबूती और ब्रिटेन के यूरोपिय संघ से बाहर निकलने की चिंता घटने से मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन अर्थव्यवस्था को लेकर आशावादी दिखीं और उन्होनें व्यापारिक मंदी की बात को भी खारिज कर दिया। ब्रिटेन के यूरोपिय संघ में रहने या इसे छोड़ने को लेकर कल गुरुवार को जनमत होना है, जिसे विश्व के बड़े बाजारों के लिए बहुत प्रभावी माना जा रहा है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 24.86 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 17,829.73 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 6.55 अंक (0.14%) की बढ़त दिखी और यह 4,843.76 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 5.65 अंक (0.27%) की बढ़त आयी और यह 2,088.90 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 620 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों का यह आँकड़ा औसतन 683 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.06% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.85 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख