शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 0.04% की मामूली बढ़त

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआत लाल निशान पर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज  26,812.78 अंक के मुकाबले 21 अंक की गिरावट के साथ 26,791.68 पर खुला। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार 23 जून को ब्रिटेन यूरोपीय संघ के साथ बना रहेगा या अलग होगा इसको लेकर जनमत संग्रह होना है जिसका असर विश्व के सभी बाजारों पर देखने को मिलेगा। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.43 बजे सेंसेक्स 10.60 अंक या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 26,823.38 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.30 अंक के साथ 8,219.60 पर है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.03% की मामूली तेजी है वहीं बीएसई मिडकैप 0.03% की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 में 0.12% की कमजोरी है और निफ्टी स्मॉल 100 मे 0.03% की मामूली बढ़त है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों डॉ.रेड्डीज में 2.40%, अदाणी पोर्ट्स में 1.33%, टीसीएस में 0.92%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.71%, एशियन पेंट्स में 0.71% और एचडीएफसी बैंक में 0.68% की बढ़त है। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 1.87%, टाटा स्टील में 1.65%, गेल में 0.97%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.78%, एचडीएफसी 0.73% और रिलायंस में 0.50% की गिरावट है। निफ्टी के 28 शेयर हरे निशान पर है जबकि 23 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 22 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख