शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सुस्त कारोबार,सेंसेक्स (Sensex) 0.23% ऊपर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार 26,402.96 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 7.7 अंक ऊपर 26,410.66 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद करीब 10.45 बजे सेंसेक्स 60.18 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 26,463.14 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 20.25 अंक या 0.25% की तेजी के साथ 8,114.95 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.30% गिर कर 18.2875 पर चल रहा है।
छोटे -मंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.39% और बीएसई स्मॉल कैप 0.71% की मजबूती दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 0.71% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.07%, भारती एयरटेल में 1.91%, ल्युपिन में 1.78%, एलटी में 1.16%, डॉ.रेड्डीज में 0.88% और एचडीएफसी बैंक में 0.85% की मजबूती है। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 1.76%,एनटीपीसी में 0.94%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.84%, बजाज ऑटो में 0.78%, विप्रो में 0.70% और गेल में 0.47% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर है और 17 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख