शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 135 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार  की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 26,524.55 की तुलना में आज 102.6 अंक ऊपर 24646.57 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.42 बजे सेंसेक्स 135.46 अंक (0.51%) की बढ़त के साथ 26,660.01 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 47.55 अंक (0.59%) की मजबूती के साथ 8,175.40 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 4.65% गिर कर 16.9000 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.77% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.15% की तेजी है। वहीं एनएसई में निफ्टी मिड 100 1.02% और निफ्टी स्मॉल 100 1.53% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प में 1.90%, एनटीपीसी में 1.86%, ऐशियन पेंट्स में 1.68%, टाटा मोटर्स में 1.34%, डॉ.रेड्डीज में 1.23% और सिप्ला में 1.23% की मजबूती है। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 0.94%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.59%, गेल में 0.44%, कोल इंडिया में 0.14%, एचडीएफसी बैंक में 0.05% और ल्युपिन में 0.02% की गिरावट हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से 42 शेयर बढ़त पर हैं और सिर्फ 8 शेयर गिरावट के साथ चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख