शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 90 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) 0.31% नीचे

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई।

वैश्विक बजारों से मिले कमजोर संकेतों से बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,292.20 की तुलना में आज 90.71 अंक ऊपर 27,292.20 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.15 बजे सेंसेक्स 92.45 अंक (0.22%) की गिरावट के साथ 27,109.04 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 25.75 अंक (0.31%) की कमजोरी के साथ 8,312.15 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.40% ऊपर 15.5225 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है।। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.14% की तेजी है जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 0.23% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं एनएसई में निफ्टी मिड 100 में 0.14% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.64% की कमजोरी है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एशियन पेंट्स में 2.09%, टाटा मोटर्स में 2.05%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.84%, ल्युपिन में 0.90%, सिप्ला में 0.73% और बजाज ऑटो में 0.64% की मजबूती है। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल में 2.56%, आईसीआईसीई बैंक 1.57%, ओएनजीसी 1.41%, गेल में 1.34%, एलटी में 1.13% और कोल इंडिया 1.09% की गिरावट हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से 29 शेयर गिरावट के साथ चल रहे हैं और 22 शेयर बढ़त पर हैं। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख