शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस 18,000 के पार

सशक्त नौकरियों की रिपोर्ट से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त मजबूती आयी।

कल आयी जोरदार उछाल के साथ ही अमेरिकी बाजार ने ब्रिटेन के यूरोप से बाहर जाने के बाद हुए अपने पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है और डॉव जोंस 18,000 के पार पहुँच गया। सामने आयी नौकरियों की रिपोर्ट में श्रम विभाग के अनुसार बताया गया है कि 1,75,000 के सर्वसम्मति पूर्वानुमान को तोड़ते हुए अमरीकी अर्थव्यवस्था में पिछले महीने 2,87,000 नौकरियाँ बढ़ीं हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 250.86 अंक (1.40%) की बढ़त के साथ 18,146.74 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 79.95 अंक (1.64%) की बढ़त दिखी और यह 4,956.76 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 32 अंक (1.53%) की बढ़त आयी और यह 2,129.90 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.59% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख