शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका बाजार में जोरदार गिरावट, डॉव जोंस 167 अंक टूटा

गुरुवार को फिर से तकनीकी शेयरों में कमजोरी का असर अमेरिकी बाजार पर देखने को मिला।

डॉव जोंस में 6 हफ्तों की सबसे गिरावट दर्ज की गयी। कल केवल वित्तीय और ऊर्जा शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी। वित्तीय सेक्टर में 0.8% और तेल की कीमतों में हल्की बढ़त के कारण ऊर्जा सेक्टर 0.4% मजबूत हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 167.58 अंक (0.78%) की गिरावट के साथ 21,287.03 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 90.06 अंक या 1.44% की कमजोरी के साथ 6,144.35 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 20.99 अंक (0.86%) की गिरावट आयी और यह 2,419.70 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.42% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 30 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख