शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार के असर से एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के कारण गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोर शुरुआत हुई है।

आज भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 80.89 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 23,707.31 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 97.43 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 30,976.29 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.30% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.21% की कमजोरी है। इस समय दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.54% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.50% कमजोर है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख