शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 266 अक टूटा

गुरुवार को आये बजट के बाद आज कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

निवेशकों का ध्यान बजट के बाद जल्दी ही दोबारा कंपनियों के तिमाही वित्तीय नतीजों की तरफ चला गया है। आज भारतीय शेयर बाजार पर एशियाई तथा अमेरिकी बाजार का भी असर दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,906.66 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,707.60 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब पौने 10 बजे यह 266.33 अंक (0.74%) की कमजोरी के साथ 35,640.33 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,938.20 पर खुलने के बाद 77.30 अंक (0.70%) की गिरावट के साथ 11,939.60 पर चल रहा है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 1.62% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.95% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.78% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.78% की कमजोरी हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें आईटीसी में 2.12%, डॉ रेड्डीज में 1.44%, सन फार्मा में 1.40%, टीसीएस में 1.15% और इन्फोसिस में 1.14% की बढ़त है। वहीं एचडीएफसी में 2.70%, ओएनजीसी में 2.51%, इंडसइंड बैंक में 2.43% और कोटक महिंद्रा बैंक में 2.16% की गिरावट है। निफ्टी के 13 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 37 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख