शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) खरीदें - एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के लिए 305-308 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 332-336 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 285 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 16 फरवरी को हिंदुस्तान जिंक का शेयर 313.05 रुपये पर बंद हुआ। 25 मई 2017 को यह शेयर 226.85 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 23 अक्टूबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 331 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 293.67 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध में जिक्र किया है कि यह 180 से 330 तक के स्तर तक तेजी से चढ़ा और अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ। इसके बाद यह 260-320 रुपये के दायरे में झूल रहा (कंसोलिडेशन) है और साप्ताहिक चार्ट पर आरोही त्रिभुज बना रहा है, जो इसमें तेजी आने का रुझान है। हालाँकि, इस शेयर ने अभी पैटर्न ब्रेकआउट नहीं किया है, मगर इसके लिए रुझान सकारात्मक दिख रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख