शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बीच भारतीय बाजार सपाट

वैश्विक बाजारों में आयी कमजोरी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में सपाट है।

कल होली के कारण बाजार बंद रहेगा, जिससे आज ही कारोबारी सप्ताह का आखरी दिन है। शुरुआती सत्र में ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,184.04 के बंद भाव की तुलना में आज 34,141.22 पर खुला और पौने 10 बजे के करीब यह सपाट 34,187.48 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,492.85 के बंद भाव की तुलना में 10,479.95 पर खुल कर इस समय 9.90 अंक (0.09%) की बढ़त के साथ 10,502.75 पर है। दूसरी ओर छोटे-मॅंझोले सूचकांकों का रुख मिला-जुला है। बीएसई मिडकैप में 0.09% की कमजोरी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.31% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.18% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.37% की बढ़त हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो में 1.83%, टाटा स्टील में 1.12%, भारती एयरटेल में 0.84%, सन फार्मा में 0.82% और इंडसइंड बैंक में 0.72% की बढ़त है। वहीं इन्फोसिस में 1.29%, पावर ग्रिड में 0.83%, एशियन पेंट्स में 0.64% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.63% की गिरावट है। निफ्टी के 25 शेयर हरे और इतने ही शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख