शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन गिरा भारतीय बाजार, सेंसेक्स 137 अंक हुआ कमजोर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी।

आज फिर से वैश्विक बाजारों के अलावा बैंक शेयरों ने बाजार को कमजोर किया। बीएसई सेंसेक्स 34184.04 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34,141.22 पर खुला और सत्र के अंत में 137.10 अंक या 0.40% की कमजोरी के साथ 34,046.94 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 34,278.63 और निचला स्तर 34,015.79 का रहा। वहीं निफ्टी 10,492.85 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,479.95 पर खुला। आज यह 10,525.50 का ऊपरी और 10,447.15 का निचला स्तर छू कर 34.50 अंक या 0.33% की कमजोरी के साथ 10,458.35 पर बंद हुआ।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी बिकवाली दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.61% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 0.78% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.20% की कमजोरी दर्ज की गयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 11 शेयर हरे और बाकी 20 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया में 1.05%, इंडसइंड बैंक में 1.04%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.71%, महिंद्रा में 0.28% और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.57% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा 2.63%, एसबीआई में 2.31%, इन्फोसिस में 1.19%, ऐक्सिस बैंक में 0.66% और एचडीएफसी बैंक 0.63% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 शेयर बढ़त और 32 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख