शेयर मंथन में खोजें

तकनीकी शेयरों में बिकवाली से टूटा अमेरिकी बाजार

मंगलवार को तकनीकी शेयरों में हुई बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले 5 सत्रों में कल अमेरिकी बाजार में चौथे दिन कमजोरी आय़ी। फेसबुक की गोपनीयता को लेकर उठ रहे प्रश्नों से तकनीकी शेयर दबाव में हैं। अमेरिकी बाजार के विपरीत कल यूरोपीय बाजारों में मजबूती आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 344.89 अंक या 1.43% की कमजोरी के साथ 23,857.71 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 211.73 अंक या 2.93% की गिरावट के साथ 7,008.81 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 45.93 अंक या 1.73% की गिरावट के साथ 2,612.62 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.46% की कमजोरी के साथ 65.25 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख