शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को अमेरिकी बाजार तेज, डॉव जोंस 213 अंक चढ़ा

हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का रुझान बना रहा।
तीनों ही प्रमुख अमेरिकी सूचकांक पौने एक फीसदी से अधिक की बढ़त हासिल करने में सफल रहे। भूराजनीतिक तनावों के घटने के संकेत मिलने से अमेरिकी बाजार में उत्साह बना। साथ ही आने वाले तिमाही नतीजे अच्छे रहने को लेकर बाजार आशान्वित है। कल डॉ़व जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) में 212.90 अंक या 0.87% की बढ़त दर्ज हुई और यह 24,573.04 पर बंद हुआ। 
इसी तरह एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 21.54 अंक या 0.81% की मजबूती के साथ 2,677.84 पर पहुँचा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 49.63 अंक या 0.70% की तेजी दर्ज कर 7,156.28 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख