शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों में बढ़ोतरी से भारतीय़ बाजार में तेजी

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से भारतीय शेयर बाजार में मजबूत स्थिति में कारोबार हो रहा है।

आज लगभग सभी सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। वित्तीय परिणाम सत्र के दौरान सेंसेक्स 35,000 और निफ्टी 10,700 के स्तर को छूने के काफी करीब हैं।
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,713.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की मजबूती के साथ 34,747.04 पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब यह 250.67 अंक या 0.72% की मजबूती के साथ 34,964.27 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,617.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,651.65 पर खुलने के बाद 69.05 अंकों या 0.65% की बढ़त के साथ 10,686.85 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी हरे निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.65% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.57% और निफ्टी स्मॉल 100 0.78% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 36 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 23 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख