शेयर मंथन में खोजें

सप्ताह के अंतिम दिन सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।

कल निवेशकों ने कंपनियों के मजबूत वित्तीय परिणामों पर खास उत्साह नहीं दिखाया, जिनमें कई बड़ी कंपनियाँ भी शामिल हैं, जिससे बाजार में सुस्ती रही। वहीं सप्ताह की बात करें तो पूरे हफ्ते में डॉव जोंस में 0.6%, नैस्डैक में 0.4% और एसऐंडपी में 0.1% की मामूली गिरावट आयी। दूसरी ओर शुक्रवार को यूरोपीयन बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 11.15 अंक या 0.05% की कमजोरी के साथ 24,311.19 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.12 अंक की बेहद हल्की बढ़त 7,119.80 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.97 अंक या 0.11% की वृद्धि के साथ 2,669.91 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.13% की हल्की कमजोरी के साथ 68.10 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख