शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट से फिसला भारतीय शेयर बाजार

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोरी से कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आयी है।

आईटी, धातू और दवा शेयरों के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी में गिरावट के नकारात्मक प्रभाव से सेंसेक्स फिर से 35,000 के नीचे चला गया है।
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,103.14 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,144.96 पर खुला। 10.10 बजे के करीब यह 109.14 अंक या 0.31% की कमजोरी के साथ 34,994.00 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,679.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,700.45 पर खुल कर 38.35 अंकों या 0.36% की कमजोरी के साथ 34,994.00 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति थोड़ी बेहतर है। बीएसई मिडकैप में 0.16% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.04% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.09% की हल्की वृद्धि और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.11% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 50 में 18 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 12 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख