शेयर मंथन में खोजें

चार कंपनियाँ होंगी एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) में शामिल

एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) अपने वैश्विक मानक सूचकांक में 01 जून से चार कंपनियाँ शामिल करने जा रहा है।

इन कंपनियों में एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts), बायोकॉन (Biocon), एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Standard Life Insurance) और इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) शामिल हैं। बता दें कि सूचकांक ने एसीसी, आईडीएफसी बैंक, पावर फाइनेंस, टाटा मोटर डीवीआर और वकरांगी को बाहर करने का निर्णय लिया है।
कुल मिला कर एमएससीआई इंडिया कुल 30 कंपनियाँ जोड़ने के साथ ही कुल 15 कंपनियों को बाहर करेगा। इनमें एमएससीआई इंडिया के स्मॉल कैप इंडेक्स में आईडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, पावर फाइनेंस, वकरांगी और वरुण बेवरेजेज को शामिल किया जायेगा। एमएससीआई विश्व स्तर पर प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख