शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीन दिन चढ़ने के बाद बाजार सपाट

लगातार तीन दिन आयी तेजी के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार सपाट स्थिति में है।

हालाँकि आज खुलते ही बाजार में मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गयी। निवेशकों ने पिछली तीन दिन की तेजी का लाभ उठाया।
मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,165.48 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,213.14 पर खुल कर 35,095.89 के निचले स्तर तक गिरा। 10 बजे के करीब यह केवल 3.62 अंक नीचे 35,161.86 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,688.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,689.40 पर खुल कर 7.05 अंक या 0.06% की कमजोरी के साथ 10,681.60 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.13% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.26% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.14% और निफ्टी स्मॉल 100 0.25% ऊपर है। इस समय निफ्टी के 50 में 27 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 18 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा, लार्सन ऐंड टुब्रो, मारुति और टाटा मोटर्स अच्छी मजबूती दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख