शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों में गिरावट से फिसले सेंसेक्स, निफ्टी

इटली में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण आयी वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

इटली में फाइव स्टार आंदोलन के कारण एक अन्य देश के यूरो जोन के दायरे से बाहर निकलने की आशंका बढ़ी है, जिससे यूरो 10 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गया है। भारतीय शेयर बाजार में सभी सूचकांक लाल निशान में हैं।
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,949.24 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,876.13 पर खुल कर 34,735.11 के निचले स्तर तक गिरा। 11 बजे के करीब यह 184.98 अंक या 0.53 नीचे 34,764.26 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,633.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,579.00 पर खुल कर 65.65 अंक या 0.62% की कमजोरी के साथ 10,567.65 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.39% और निफ्टी स्मॉल 100 0.25% कमजोर है। इस समय निफ्टी के 50 में 11 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 06 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख