शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेज शुरुआत, निफ्टी पहुँचा 10,800 के ऊपर

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

आज निफ्टी पीएसयू बैंक, फार्मा, इन्फ्रा और एफएमसीजी में मजबूती दिख रही है। वहीं धातू और आईटी शेयरों में भी तेजी है।
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,443.67 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,472.59 पर खुल कर 35,693.96 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 10 बजे के करीब सेंसेक्स 206.17 अंक या 0.58% की मजबूती के साथ 35,649.84 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,767.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,781.85 पर खुल कर 62.10 अंक या 0.58% की वृद्धि के साथ 10,829.75 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.54% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.86% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 0.75% की बढ़ोतरी दिखा रहा है। इस समय निफ्टी के 50 में 37 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 24 शेयरों में मजबूती है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख