शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में चमक, डॉव जोंस 197 अंक मजबूत

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी, जिससे एसऐंडपी करीब 6 महीनों के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट के शानदार वित्तीय परिणामों का एसऐंडपी पर अच्छा असर पड़ा। एल्फाबेट में 3.9% के अलावा फेसबुक में 1.8% और अमेजन में 1.5% की तेजी दर्ज की गयी। उधर यूरोपीयन बाजार भी हरे निशान पर बंद हुए।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 197.65 अंक या 0.79% की मजबूती के साथ 25,241.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.10 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 7,840.77 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.42 अंक या 0.48% की वृद्धि के साथ 2,820.40 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.52% की बढ़त के साथ 73.44 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख