शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जबरदस्त बढ़ोतरी, 317 अंक उछला सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

आज वाहन, खपत, ऊर्जा, इन्फ्रा, आईटी, धातु और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खूब खरीदारी हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयरों में तेजी से भी बाजार को सहारा मिला। वहीं चीन-यूएस के बीच व्यापार तनाव को लेकर संभावित संधि की खबर के बावजूद वैश्विक बाजारों में सप्ताह की कमजोर शुरुआत हुई है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,457.16 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,647.62 पर खुला और कारोबार के दौरान 35,818.83 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 317.72 अंक या 0.90% की तेजी के साथ 35,774.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,682.20 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,731.25 पर खुल कर 81.20 अंक या 0.76% की बढ़त के साथ 10,763.40 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,774.70 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,328 शेयरों में मजबूती के मुकाले 1,274 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 192 शेयर सपाट रहे।
इसके अलावा छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.35% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.36% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.48% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.53% की वृद्धि के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 37 शेयरों में मजबूती और 13 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 24 शेयरों में मजबूती और 07 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 7.19%, आईटीसी में 2.77%, टाटा मोटर्स में 2.73%, इंडसइंड बैंक में 2.60%, वेदांत में 2.18% और सन फार्मा में 2.11% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से ओएनजीसी में 1.37%, आईसीआईसीआी बैंक में 1.33%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.72%, एशियन पेंट्स में 0.65%, एनटीपीसी में 0.65% और ऐक्सिस बैंक में 0.51% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख