शेयर मंथन में खोजें

एनएसई (NSE) ने पेश किया सरकारी प्रतिभूतियों की खरीदारी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

एनएसई (NSE) ने खुदरा निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की खरीदारी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया है।

प्रमुख बाजार सूचकांक ने खुदरा निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में खरीदारी करने के लिए मोबाइल ऐप्पलिकेशन और वेब आधारित प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। एनएसई गोबिड नामक नयी ऐप्प का शुभारंभ बाजार नियामक सेबी (SEBI) अध्यक्ष अजय त्यागी ने किया।
इस प्लेटफॉर्म के जरिये खुदरा निवेशक 91, 182 और 364 दिनों वाले ट्रेजरी बिल्स (टी-बिल्स) तथा विभिन्न सरकारी बॉन्डों में 1 साल से लगभग 40 साल के लिए निवेश कर सकेंगे। इस समय 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड यील्ड 7.80-7.83% पर है। गौरतलब है कि आरबीआई सरकारी प्रतिभूतियों और टी-बिल्स की निलामी साप्ताहिक आधार पर करता है, जिसमें गैर-प्रतिस्पर्धी निविदा सुविधा के लिए योजना के तहत योग्य निवेशकों के लिए अधिसूचित राशि का 5% आवंटित किया जाता है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख