शेयर मंथन में खोजें

व्यापार को लेकर अमेरिका-चीन में बनी सहमति से एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध को लेकर जी-20 सम्मेलन से इतर अर्जेंटीना में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच ब्यूनर्स आयर्स में हुई बैठक सफल रही। दोनों नेता 1 जनवरी 2019 से एक-दूसरे पर नये आयात शुल्क नहीं लगाने पर सहमत हो गये। दोनों नेताओं ने मौजूदा व्यापार तनाव को समाप्त करने के लिए लगातार बातचीत करने की भी प्रतिबद्धता जतायी। इसी खबर का आज एशियाई बाजारों पर जबरदस्त असर दिख रहा है।
भारतीय समय के करीब साढे 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 314.91 अंक या 1.41% की बढ़ोतरी के साथ 22,665.97 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 679.97 अंक या 2.57% की मजबूती के साथ 27,186.72 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.55% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 2.15% की बढ़ोतरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.76% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 2.33% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख