शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे सत्र में बाजार में मजबूती, 10,900 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सत्र के आखरी घंटे में हुई खरीदारी से बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

हालाँकि कमजोर शुरुआत के बाद आज करीब पौने 2 बजे तक बाजार दबाव में ही रहा था। बैंक, ऊर्जा और आईटी शेयरों में खरीदारी के साथ ही इन्फ्रा, वाहन, धातु, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में बिकवाली हुई। छोटे-मँझोले सूचकांकों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,469.43 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 36,456.22 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,622.77 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 36,225.48 के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में यह 113.31 अंक या 0.31% की वृद्धि के साथ 36,582.74 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,893.65 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,876.75 पर खुल कर 18.60 अंक या 0.17% की बढ़त के साथ 10,912.25 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,927.90 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 18 शेयरों में मजबूती और 32 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 12 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.52%, ओएनजीसी में 3.03%, बजाज ऑटो में 1.67%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.17%, एचडीएफसी में 0.87% और टीसीएस में 0.81% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से पावर ग्रिड में 3.13%, यस बैंक में 3.10%, सन फार्मा में 2.10%, एनटीपीसी में 2.07%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.01% और भारती एयरटेल में 1.51% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 781 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,776 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 204 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.82% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.17% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 2.01% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.46% की कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख