शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 10,850 के ऊपर बंद

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

इससे पहले भारत-पाक सीमा पर तनाव की खबरों के कारण लगातार तीन सत्रों में बाजार में गिरावट आयी थी। बीएसई पर गिरने वाले प्रत्येक शेयर के मुकाबले लगभग तीन शेयरों में मजबूती आयी।
आज एनएसई के सभी 11 सेक्टोरल सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जिनमें सर्वाधिक 3.2% की मजबूती निफ्टी मीडिया में आयी। बता दें कि समाप्त हुए हफ्ते में भी सेंसेक्स 0.54% और निफ्टी 0.67% ऊपर चढ़ा। दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार दूसरे कारोबारी सप्ताह में मजबूती आयी है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,867.44 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 36,018.49 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,140.67 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,140.67 तक फिसला। आखिर में यह 196.37 अंक या 0.55% की मजबूती के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,792.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,842.65 पर खुल कर 71.00 अंक या 0.66% बढ़ कर 10,863.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,877.90 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 40 शेयरों में मजबूती और 10 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 25 शेयरों में मजबूती और 06 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 2.94%, यस बैंक में 2.68%, वेदांत में 2.24%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.78%, कोल इंडिया में 1.77% और मारुति सुजुकी में 1.48% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 3.43%, एशियन पेंट्स में 1.20%, बजाज ऑटो में 1.16%, ऐक्सिस बैंक में 0.80%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.39% और एचसीएल टेक में 0.04% कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,906 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 666 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 134 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.29% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 2.13% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.44% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 2.70% की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख