शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हल्की बढ़ोतरी, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी मजबूती के बीच शेयर बाजार में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

डॉलर की तुलना में रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 68.88 पर खुला। इससे पहले अमेरिकी बाजार में मामूली बदलाव और एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।
गौरतलब है कि यील्ड में कंवर्जन को कुछ जानकार आने वाले 1-2 सालों में मंदी का संकेत मान रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,808.91 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 37,886.29 पर खुल कर सुबह साढ़े 9 बजे के करीब 55.53 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 37,864.44 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,354.25 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,375.20 पर खुल कर 20.05 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 11,374.30 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले बाजारों में मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों में 0.47% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.85% की बढ़ोतरी है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 35 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख