शेयर मंथन में खोजें

ट्रेजरी यील्ड और व्यापार वार्ता पर उम्मीद बढ़ने से चढ़ा अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

कल बाजार को ट्रेजरी यील्ड के 15 महीनों के निचले स्तर से ऊपर चढ़ने और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर को लेकर बढ़ी आशा से सहारा मिला। हालाँकि आर्थिक आंकड़ों के बारे में चिंता की वजह से बाजार से सीमित रही।
बता दें कि 2018 की चौथी तिमाही में अमेरिका की घरेलू अर्थव्यवस्था अनुमान के मुकाबले धीमी रही, जिससे 2018 में वृद्धि दर 3% वार्षिक लक्ष्य से नीचे रही।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 91.87 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 25,717.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 25.78 अंक या 0.34% की बढ़ोतरी के साथ 7,669.17 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.07 अंक या 0.36% की मजबूती के साथ 2,815.44 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम सपाट 67.82 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख