शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में गिरावट, डॉलर के मुकाबले यूरो 22 महीनों के निचले स्तर पर

डॉलर के मुकाबले यूरो के 22 महीनों के निचले स्तर तक गिरने के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने देखने को मिल रही है।

दरअसल जर्मन व्यापार मनोबल में गिरावट आयी है, जिसने यूरो क्षेत्र और अमेरिका में आँकड़ों के बीच अंतर को उजागर कर दिया है। इससे यूरो में गिरावट आयी है और साथ ही वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर डर बढ़ गया है। जर्मनी की राजधानी म्यूनिख में स्थित आईएफओ इंस्टीट्यूट ने कहा है कि मार्च में उसका कारोबारी क्लाइमेट सूचकांक 99.7 अंक से 99.2 अंक पर आ गया।
भारतीय समय के अनुसार 8.37 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 80.99 अंक या 0.36% की मजबूती के साथ 22,280.99 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 10.59 अंक या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 29,795.24 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.39% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.22% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.06% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख