शेयर मंथन में खोजें

मुम्बई में मतदान के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार

सोमवार 29 अप्रैल को मुम्बई में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

दोनों प्रमुख सूचकांकों, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE), के साथ ही धातु और सर्राफा सहित थोक कमोडिटी बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा विदेशी मुद्रा और कमोडिटी वायदा बाजारों में भी कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी।
आज लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें मुम्बई नॉर्थ, मुम्बई नॉर्थ वेस्ट, मुम्बई नॉर्थ ईस्ट, मुम्बई नॉर्थ सेंट्रल, मुम्बई साउथ सेंट्रल और मुम्बई साउथ शामिल हैं।
इससे पहले बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 336.47 अंक या 0.87% की मजबूती के साथ 39,067.33 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 112.85 अंक या 0.97% की वृद्धि के साथ 11,754.65 पर बंद हुआ।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी थी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.44% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.26% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.11% की कमजोरी दर्ज की गयी थी। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख