शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ एसऐंडपी 500

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला, जिसमें एसऐंडपी 500 लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

एसऐंडपी 500 के साथ ही डॉव जोंस में भी मजबूती आयी, जबकि गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट के कमजोर वित्तीय नतीजों से नैस्डैक कमजोर हुआ।
उधर एक अनुमान के मुताबिक अप्रैल में चीन की फैक्ट्री गतिविधि सुस्त हुई है, जबकि आधिकारिक डेटा से भी इस बात की पुष्टि हुई है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 38.52 अंक या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 26,592.91 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 66.46 अंक या 0.81% की कमजोरी के साथ 8,095.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.8 अंक या 0.10% की मजबूती के साथ 2,945.83 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.04% की वृद्धि के साथ 72.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख