शेयर मंथन में खोजें

ऊर्जा शेयरों में बिकवाली से फिसला अमेरिकी बाजार

गुरुवार को ऊर्जा शेयरों में हुई बिकवाली से अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

कल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का ऊर्जा शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ा। एसऐंडपी 500 के ऊर्जा इंडेक्स 1.71% की गिरावट आयी। जानकारों का मानना है कि निवेशक फेडरल रिजर्व के इस साल दरों में कटौती न करने के संकेतों से आगे बढ़ गये हैं। फेड अध्यक्ष ने बुधवार को कहा था कि इस साल मुद्रास्फीति में गिरावट सामयिक कारकों के कारण हो सकती है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 122.35 अंक या 0.46% की गिरावट के साथ 26,307.79 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.86 अंक या 0.16% की कमजोरी के साथ 8,036.77 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.21 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 2,917.52 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.02% की गिरावट के साथ 70.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख