शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों ने की वापसी, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर है निवेशकों की नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीन के सामानों पर शुल्क लगाने की घोषणा से सोमवार को हुई भारी बिकवाली के आज मंगलवार के कारोबार में एशियाई बाजारों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

हालाँकि दक्षिण कोरिया और जापान के सूचकांक दबाव में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन के सामानों पर शुल्क बढ़ाने की धमकी का अमेरिकी और भारतीय पर भी नकारात्मक असर देखने को मिला।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 171.36 अंक या 0.77% की कमजोरी के साथ 22,087.37 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 151.76 अंक या 0.52% की वृद्धि के साथ 29,361.58 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.24% की मजबूती है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.30% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.96% की कमजोरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.80% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख