शेयर मंथन में खोजें

दबाव में एशियाई बाजार, 161 अंक गिरा निक्केई

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको से सभी सामानों पर अचानक शुल्क लगा कर वैश्विक स्तर पर व्यापार तनाव बढ़ा दिया है। दक्षिणी सीमा पर अवैध आप्रवासन न रोक दिये जाने तक वाशिंगटन 10 जून से मेक्सिको के सामानों पर 5% शुल्क लगायेगा, जिसे 25% तक बढ़ाया जायेगा।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 161.77 अंक या 0.77% की कमजोरी के साथ 20,780.76 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 45.14 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 27,069.74 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.05% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.45% की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.20% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.89% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख