शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका में दरों की कटौती की उम्मीद से एशियाई बाजारों को सहारा

गुरुवार को एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पोवेल ने निवेशकों को इस महीने में ब्याज दरों में कटौती की संभावना को लेकर फिर से आश्वासन दिया है। उनके इस बयान से कल अमेरिकी बाजार को काफी सहारा मिला और आज एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।
भारतीय समय के अनुसार 8.42 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 75.60 अंक या 0.35% की बढ़ोतरी के साथ 21,609.08 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 349.54 अंक या 1.24% चढ़ कर 28,554.23 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.66% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.78% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 1.25% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.46% की बढ़ोतरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख