शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने से एशियाई बाजारों में तेजी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स के बयान ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ा दी है। विलियम्स के बयान से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। इसी का एशियाई बाजारों पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 347.99 अंकों या 1.65% की बढ़ोतरी के साथ 21,394.23 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 283.75 अंक या 1.00% चढ़ कर 28,745.41 पर है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.97% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.35% की वृद्धि दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 1.08% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.99% ऊपर है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख