शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से मिला अमेरिकी बाजार को सहारा

कारोबारी सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

निवेशकों ने कंपनियों के मजबूत नतीजों, टी-मोबाइल और स्प्रिंट के विलय को सरकार की मंजूरी और अपेक्षाकृत बेहतर आर्थिक आँकड़ों का स्वागत किया।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2.1% की गति से बढ़ी। यह जनवरी-तिमाही में रही 3.1% से धीमी है, लेकिन अर्थशास्त्रियों द्वारा अपेक्षित 1.9% की तुलना में तेज रही।
रिकॉर्ड स्तरों पर बंद होने के साथ ही एसऐंडपी 500 और नैस्डैक ने कारोबार के दौरान क्रमश: 3,027.98 और 8,339.64 इन्ट्राडे का उच्चतम स्तर भी छुआ।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 51.47 अंक या 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 27,192.45 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91.67 अंक या 1.11% चढ़ कर 8,330.21 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.19 अंक या 0.74% की बढ़ोतरी के साथ 3,025.86 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.11% की हल्की वृद्धि के साथ 63.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख