शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हल्की बढ़ोतरी, 11,050 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

आज ऑटो, एफएमसीजी और धातु शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जबकि इन्फ्रा, आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। करीब सवा 2 बजे सूचकांकों में अच्छी बढ़त थी, मगर आखरी घंटे में हुई बिकवाली से ये नीचे फिसले।
जानकारों का मानना है निवेशक ग्रोथ को सहारा देने के लिए सरकार की तरफ से कदम उठाये जाने की प्रतीक्षा में है। जर्मनी और चीन ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को सहारा देने के लिए कई कदम उठाये हैं। हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई औद्योगिक प्रमुख के साथ बैठकें की हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,350.33 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 37,486 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,719 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 52.16 अंकों या 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 37,402.49 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,047.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,094.80 पर खुल कर 6.10 अंक या 0.05% की वृद्धि के साथ 11,054 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,146.90 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 20 शेयरों में मजबूती और 30 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 12 शेयरों में बढ़ोतरी और 18 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि इसका शेयर सपाट बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 2.66%, टेक महिंद्रा में 1.84%, ऐक्सिस बैंक में 1.40%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.30%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.15% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.01% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 3.46%, पावर ग्रिड में 1.96%, ओएनजीसी में 1.48%, एसबीआई में 1.46%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.36% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.32% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,268 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,212 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 164 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.20% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.51% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.29% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.46% की वृद्धि देखने को मिली। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख