शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक आर्थिक प्रोत्साहन की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली।

चीन और जर्मनी के प्रोत्साहन प्रयासों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट की आशंका कम हुई है, जिससे निवेशकों पर सकारात्मक असर पड़ा है। चीन के केंद्रीय बैंक ने कंपनियों के लिए लागत कम करने में मदद करने के लिए शनिवार को एक प्रमुख ब्याज दर सुधार का ऐलान किया। रविवार को जर्मन वित्त मंत्री ओलाफ शोल्ज ने सुझाव दिया कि बर्लिन अतिरिक्त खर्च के लिए 50 अरब यूरो (55 अरब डॉलर) तक उपलब्ध करा सकता है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 249.78 अंक या 0.96% की वृद्धि के साथ 26,135.79 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 106.81 अंक या 1.35% चढ़ कर 8,002.81 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 34.97 अंक या 1.21% की तेजी के साथ 2,923.65 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.84% की वृद्धि के साथ 59.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख