शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय शेयरों में बिकवाली से फिसला अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 173 अंक टूटा

मंगलवार को वित्तीय शेयरों में हुई बिकवाली से अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

जानकारों के अनुसार निवेशकों की नजर सप्ताह के अंत में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर है। इससे पहले अमेरिकी बाजार में लगातार तीन दिन तेजी देखने को मिली थी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 173.35 अंक या 0.66% की कमजोरी के साथ 25,962.44 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 54.25 अंक या 0.68% गिर कर 7,948.56 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.14 अंक या 0.79% की गिरावट के साथ 2,900.51 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.48% की वृद्धि के साथ 60.03 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख