शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी के बावजूद दबाव में एशियाई बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में सकारात्मक स्थिति नहीं दिख रही है।

कल अमेरिकी बाजार में रही तेजी के बावजूद निवेशक सतर्क दिख रहे हैं। अमेरिकी सेवा क्षेत्र गतिविधियाँ तीन साल के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। इंस्टीट्यूट फॉर सप्लाई मैनेजमेंट के अऩुसार इसका गैर-विनिर्माण गतिविधि सूचकांक सितंबर 2019 में 52.6 तक गिर गया, जो अगस्त 2016 के बाद सबसे कम है। हालाँकि कमजोर सर्विस आँकड़ों से फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी गयी है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 19.75 अंक या 0.09% की कमजोरी के साथ 21,321.99 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 124.91 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 25,985.40 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) आज भी बंद है और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.38% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.06% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.02% की मामूली वृद्धि है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख