शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जोरदार उछाल, 11,300 के ऊपर पहुँचा निफ्टी

लगातार 6 सत्रों में गिरने के बाद बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस कदम से महंगाई भत्ता (डीए) 12% से बढ़ कर 17% हो गया है, जिससे बाजार को सहारा मिला। बैंकिंग शेयरों के जबरदस्त प्रदर्शन से बैंक निफ्टी में अच्छी मजबूती आयी, जबकि सेंसेक्स 38,000 और निफ्टी 11,300 के ऊपर बंद हुआ। जानकारों का मानना है कि सरकार की तरफ से उठाये गये कदमों से माँग बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सहारा मिलना शुरू हो गया है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,531.98 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 37,628.05 पर खुला। शुरू में गिरावट के बाद बाजार संभला और करीब 12 बजे के शुरू हुई तेजी अंत तक बरकरार रही, जिससे सेंसेक्स 38,209.84 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 645.97 अंकों या 1.72% की बढ़ोतरी के साथ 38,177.95 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,126.40 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,152.95 पर खुल कर 186.90 अंक या 1.68% की तेजी के साथ 11,313.30 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,321.60 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 38 शेयरों में मजबूती और 12 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 23 शेयरों में बढ़ोतरी और 08 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 5.45%, भारती एयरटेल में 5.20%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.88%, एसबीआई में 4.78%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 4.25% और टाटा स्टील में 3.56% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 5.26%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.65%, एचसीएल टेक में 2.16%, आईटीसी में 1.81%, टीसीएस में 1.57% और इन्फोसिस में 0.70% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,281 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,237 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 180 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.38% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.66% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.28% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.88% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख